Jahanabad News: तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर गुमटी में घुसा, बड़ा हादसा टला
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोध बिगहा के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुमटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इसके बाद हाईवा सड़क किनारे खड़े एक आम के पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। संयोगवश इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा कलेर की ओर से तेज गति से आ रहा था। बोध बिगहा के समीप चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा घुसा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: भस्सी से लदा डंपर पलटा, दुकान क्षतिग्रस्तदुर्घटना का विवरण टक्कर के बाद हाईवा गुमटी को तोड़ते हुए आगे बढ़ा और एक आम के पेड़ से टकराकर खेत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.