Jahanabad News: तीन साल से लापता महिला बरामद, छह ने किया सरेंडर
जहानाबाद, नवम्बर 24 -- गिरफ्तारी और बरामदगी Jahanabad News: कांडों में वांछित व गैरजमानतीय 10 लोग गिरफ्तार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापेमारी के क्रम में 10 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें दहेज हत्या समेत अन्य कांड के वांछित और गैर जमानतीय वारंटी शामिल हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा छह अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। तीन साल से लापता एक महिला समेत दो महिलाओं को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। मंगलवार को पुलिस ऑफिस के द्वारा उक्त जानकारी दी गई। खबर के अनुसार मखदुमपुर थाने में एक महिला के लापता होने के संबंध में वर्ष 2023 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इस बीच सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.