जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: मखदुमपुर। टेहटा और मखदुमपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मखदुमपुर पुलिस ने सती स्थान निवासी वीरेंद्र कुमार को पकड़ा। वहीं, टेहटा पुलिस ने अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी रंजन कुमार और औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी सोनू कुमार को टेहटा बाजार से गिरफ्तार किया। टेहटा थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...