Jahanabad News: तिर्रा पंचायत भवन से 14 पंखे, 40 कुर्सियां चोरी
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के तिर्रा पंचायत भवन में गुरुवार की रात चोरों ने 14 पंखे, 40 कुर्सियां, 21 बल्ब, एक बेड समेत अन्य सामान और कुछ कागजात चुरा लिए। शुक्रवार को सहयोग शिविर में पहुंचे मुखिया अवधेश पंडित, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी मिली। चोरी के कारण सहयोग शिविर भी प्रभावित हुआ और लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। हालांकि, शिविर का आयोजन किया गया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी पंचायत भवन में चोरी हुई थी। दोबारा चोरी की घटना से पंचायत भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी सामान की चोरी से पंचायत स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.