Jahanabad News: तालाब में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: साथी बच्चों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई गांव का मामला, शोक में डूबा पूरा परिवार काको, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के बेम्बई गांव में गुरुवार को तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेम्बई गांव निवासी उपेंद्र शर्मा के पुत्र सागर कुमार के रूप में की गई है। इस ह्रदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों के चीत्कार से गाँव मे कोहराम मच गया।
घटनाक्रम ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को सागर कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान सागर अचानक तालाब के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथी को पानी में डूबता देख दोनों बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.