Jahanabad News: ढाई क्विंटल जावा महुआ किया विनष्ट, तीन गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ संचालित छापेमारी अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने बड़े पैमाने पर जावा महुआ विनष्ट किया। छापेमारी के क्रम में दो लोगों को पकड़ा गया। बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि ड्रम एवं जरकिनो में छुपाकर रखा हुआ करीब ढाई हजार लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया। नगर थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में सचिन कुमार नामक युवक की गिरफ्तारी की। भेलावर थाने की पुलिस ने सकलदेव यादव नामक एक वारंटी को पकड़ा। शराब के मामले में भी एक व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.