जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढकनी बिगहा के निकट अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर बालू लेकर जा रहा है। पुलिस की जीप देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है एवं खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...