जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में वाहन चालकों की दक्षता एवं ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की व्यवस्थाओं का जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में हो सारी सुविधाएंनिरीक्षण प्रक्रिया जिला पदाधिकारी द्वारा अरवल अंचल अंतर्गत मौजा रामपुर वैना में निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा टेस्टिंग ट्रैक के विभिन्न हिस्सों, परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग क्षेत्र, भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। ...