जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि चिकित्सक का जवाब मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी चिकित्सकों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार मरीजों का इलाज करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ट्रॉमा सेंटर से गायब मिले चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...