जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि काको, निज संवाददाता। पाली थाना में कार्यरत चौकीदार राजकिशोर यादव की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कर्त्तव्य निर्वाहन के दौरान राजकिशोर यादव के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों और परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद...