जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026झ्र27 के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों के चयन एवं पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव का विकास करना था। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज मिश्रा एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को सलामी दी।

विशिष्ट अतिथियों का स्वागतइस गरिमामय अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार जोनझ्रएच के रीजनल असिस्टेंट, डीएवी सासाराम के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, डीएवी शेरघाटी के प्राचार्य डी. के. पांडे, डीएवी डालमियानगर के प्राचार्य आर. ए...