जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिड वाई भुटिया ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले भर से आए 66 फरियादियों की समस्याअें को गौर से सुना। उन्होंने कई मामलों का मौके पर निष्पादन कराया।

जनता दरबार की प्राथमिकताएँ डीएम ने स्पष्ट किया कि आम आदमी की समस्या का निदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। मुख्यमंत्री के द्वारा हाल में शुरू किए गए सहयोग शिविर के बाद प्रशासन की आम आदमी के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ी है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप उसी दिशा में काम कर आम आदमी की समस्या के निदान को मूल फोकस में रखकर काम कर रहा है।

प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी उन्होने बताया कि पारदर्शी व प्रभावी प्रशासन के लिए आम आदमी का हित को गंभीरता से लेने के लि...