जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले में अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को शीघ्र दुरुस्त कर क्रियाशील करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अक्रियाशील योजनाओं की मरम्मति आमजनों को निर्बाध एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति कार्य कराया जा रहा है। जिले में पूर्व में कुल 82 नल-जल योजनाएं अक्रियाशील पाई गई थीं। जिला पदाधिकारी द्वारा इसकी समीक्षा करते हुए कार्यपाल अभियंता, पीएचइडी को सभी अक्रियाशील योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था।

संक्रमण और प्रगति उक्त निर्देश के आलोक में लगातार मरम्मति कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान प्रगति के अनुसार पूर्व में 23 अक्रियाशील...