जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 03 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम सैदपुर धावा निवासी विजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एनएच-139 सड़क निर्माण हेतु सैदुपर धावा की अधिग्रहित की जा रही भूमि को व्यवसायिक व आवासीय श्रेणी में घोषित करने तथा उचित मुआवजा भुगतान करवाने की कृपा प्रदान की जाए। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड स्थित ग्राम धरनई टोला मैगीगढ़ निवासी सुड्डू कुमार द्वारा बताया गया कि मरे गाँव के ही सुरेश चौधरी द्वारा सरकारी जमीन से लगा हुआ पेड़ की कटाई की जा रही है। मना करने पर विवाद किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...