जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: सरकारी निर्देशों के तहत सीमित मात्रा में होगा खाद वितरण - कम खाद वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी मेहंदिया, निज संवाददाता। धान रोपनी के मौसम में अरवल जिले में उर्वरक वितरण का नया सरकारी पैमाना किसानों और खाद विक्रेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला कृषि विभाग के निर्देशानुसार अब प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा के अनुसार ही किसानों को डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है।

नए सरकारी पैमाने का उद्देश्य इस व्यवस्था का उद्देश्य उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाना, सभी किसानों तक समान रूप से खाद उपलब्ध कराना तथा संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना है। हालांकि नई व्यवस्था से बड़ी संख्या में किसान संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार खाद दुकानदार निर्धारित मानक के अनुसार ही किसानों को उ...