जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के विरुद्ध यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच के क्रम में ही पिछले चौबीस घंटे के भीतर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप मे 88 हजार रुपये फाइन की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार और वैसे लोग पकड़े गए थे जिनके वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। ट्रिपल लोडिंग, अवैध पार्किंग और यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पकड़े गए लोगों से उक्त राजस्व की वसूली की गई। यातायात नियम का पालन करने की नसीहत देकर उन्हें मुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...