जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के शहरी और ग्रामीण पथों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 89 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई।

वाहन जांच अभियान की प्रक्रिया शहर के अरवल मोड़, काको मोड, बभना रोड के अलावे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस ने प्रमुख पथों पर वाहन जांच अभियान चलाया। बताया गया है कि सोमवार की देर रात तक चेकिंग में पकड़े गए वाहन सवारों से 89 हजार रुपये फाइन वसूले गए। यातायात नियम का उलंघन में 23 हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़े गए लोगों से 16 हजार रुपये फाइन की ...