जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक राज मिस्री घायल हो गए। रेल थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जख्मी युवक की पहचान गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के दोबई गांव के निवासी मोनू मांझी के रूप में हुई है। सूचना पाकर उनके भाई व अन्य परिजन यहां आए। घायल युवक के भाई सोनू मांझी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके भाई मोनू पटना कमाने के लिए गए थे। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ पटना से घर लौट रहे थे। जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद वह गिर गए। ट्रेन की रफ्तार कम थी। इस वजह से वह जख्मी होकर रह गए। सूचना पाकर रेल थाने...