Jahanabad News: ट्रांसफार्मर, मोटर पंप के बाद अब बकरी चोरी का धंधा, हुलासगंज में बढ़ी पशुपालकों की चिंता
जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ट्रांसफार्मर और मोटर पंप चोरी की घटनाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ाई, वहीं अब बकरी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में चिंता का माहौल है। गुरुवार की रात में मोकिमपुर गांव से चार बकरियों को चोरों ने गायब कर दिया। बकरी मालिक चन्दन राम ने बताया कि घर के आगे बंधी बकरियां सुबह में गायब पाई गई। एक सप्ताह पूर्व तेलहाडा शाखा नहर किनारे चल रहे दो बकरियों को दिनदहाड़े मार्शल में लादकर फरार हो गया। बकरी मालिक देखता रह गया। उसी तरह भगवान पुर से रात में आधा दर्जन बकरियों को चोरों ने ग़ायब कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बकरी चोरी की घटनाओं की जांच कर चोर गिरोह का पता लगाने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.