जहानाबाद, अगस्त 5 -- Jahanabad News: ​जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ​कल्पा थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव की निवासी एक नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने मंगलवार को कल्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे गाँव के ही एक युवक और उसके माता-पिता समेत एक हीं परिवार के पांच लोगों को आरोपित किया गया है।

मामले की सूचना घटना के संबंध में प्राथमिकी की सूचक महिला ने ​आरोप लगाया है कि उनकी बेटी किनारी बाजार में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर पता चला कि गांव का ही सौरव कुमार नामक युवक (पिता- गजेंद्र कुमार) उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

परिवार का आरोप लड़की ​ की माँ का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने उक्त युवक के...