जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार में कई जगहों पर जल जमाव की समसया बनी हुई है। बाजार से जल निकासी मुख्य साधन परम्परागत पइन था जो कई जगहो पर अतिक्रमण कर लिया गया है। लोगों के द्वारा कचरा फेंका जा रहा है। जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गया है। जिहका नतीजा है कि बहुत से घरो मे नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है। कई जगहों पर गली में नाली का पानी जमा रहता है। बाजार के लोगों को घर से निकालते ही गंदा पानी में उतरना पड़ जाता है। वर्षा होने की स्थिति मे समस्या गंभीर हो जाती है। मछरों का प्रकोप बढ़ गया है। बाजार के लोगों का कहना है कि प्रखंड के दूसरा बड़ा बाजार होने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था नही है। इस से काफी परेसानी हो रही है। लोगों ने जल निकासी की समस्या का स्थाई निदान की मांग की है। इसके लिए ...