Jahanabad News: टेहटा बाजार में बिजली मिस्त्री मनमानी से लोग परेशान
जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा बाजार मे रात के समय बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने पर मरम्मत नहीं हो पाती है। अगर ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ जाता है तो उसे बनाने के लिए मिस्त्री नहीं पहुंचते हैं। जिसके कारण लोगों को रात में परेशानी होती है। पूर्वी शरण पंचायत के पूर्व सरपंच अविनाश कुमार ने बताया कि रात के समय बिजली खराब होने पर मरम्मत नहीं हो पाती है जिसके कारण रात के समय लोगों को परेशानी होती है। विद्युत मिस्त्री को फोन करने पर जवाब आता है दिन में बनेगा। इससे उपभोक्ताओं को रात में गर्मी और मच्छर के बीच रात बितानी पड़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.