जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार में टेम्पो पड़ाव नहीं रहने से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। स्टेशन के सामने और बाजार के निकट टेम्पो की लंबी लाइन लगी रहती है। इससे बाजार की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बाजार रोड पार करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। सुबह के समय सब्जी मंडी होने के कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि बड़ा बाजार होने के बाद भी टेम्पो पड़ाव की व्यवस्था नहीं है। टेम्पो चालक मनमाने ढंग से टेंपो खड़ी कर देते हैं। एक तरफ टेम्पो की लाइन तो दूसरी तरफ फुटफाथी दुकानदारों की भीड़ रहती है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने से स्थानीय दुकानदार लोगों को परेशानी होती है। कई बार टेम्पो चालक और स्थानीय लोगों में अक्सर विवाद होता है। लोगों का कहना ...