Jahanabad News: टेरी गांव में दीवार गिरने से घायल वृद्ध की हुई मौत
जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पोता-पोती गंभीर बीमारी से जूझ रहे, प्रशासन से मदद की गुहार मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के टेरी गांव में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए 66 वर्षीय भरत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना का विवरण गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को भरत सिंह अपने घर के बाहर बने पुराने दलान में बैठे हुए थे। लगातार बारिश के कारण दलान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में दब जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.