Jahanabad News: टेनी बिगहा से टेम्पो पर लदी महुआ शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अवैध शराब का निर्माण,भंडारण और उसकी बिक्री किए जाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एक टेम्पो पर लदी 45 लीटर महुआ शराब जब्त किया। टेंपो जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर नगर थाने में लाया गया है। गिरफ्तार चालक शैलेश कुमार मसौढ़ी का निवासी है। खबर के अनुसार नगर थाने की पुलिस शहर में चौकसी बरत रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मसौढ़ी की ओर से एक टेंपो पर बड़ी मात्रा में शराब की खेप स्टेशन के इलाके में ले जायी जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई तेज की और मिले सुलग के आधार पर टेनी विगहा में एक टेंपो को पकड़ा। ड्राइवर घबरा गया। जब खोजबीन की गई तो उसपर 45 लीटर महुआ शराब लदी हुई थी। उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.