जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के समीप शुक्रवार की शाम टेंपो रोककर एक युवक से मारपीट करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेव बिगहा निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार काको निवासी प्रदुमन कुमार टेंपो से जहानाबाद जा रहे थे। इसी दौरान नदियावां गांव के समीप कुछ युवकों ने उनका टेंपो रोक लिया। आरोप है कि टेंपो रुकवाने के बाद युवकों ने प्रदुमन कुमार के साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग की। इसके बाद उन्होंने काको थाने में इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की...