Jahanabad News: टेंपो पर बकरी लादकर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सफेपुर गांव के समीप टेंपो पर बकरी लादकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सातनपुर गांव निवासी धीरज कुमार और औलियाचक गांव निवासी सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों युवक सफेपुर गांव के समीप टेंपो पर बकरी लादकर भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरी चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.