जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर स्थित रेफरल परिसर में टीबी रोगियों के बीच खाद सामग्री का पैकेट वितरित किया गया। जिसमें कई तरह के पौष्टिक का सामग्री है। इस अवसर पर 20 चिन्हित टीबी रोगियों पैकेट दिया गया। सभी रोगियों से आग्रह किया गया कि टीबी की बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसके लिए नियमित दवा का प्रयोग करें और पौष्टिक भोजन ले। सरकार टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मो शाहनवाज, लैब टेक्नीशियन सिकंदर आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिले के 1951 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण सहयोग- पेज-4

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...