Jahanabad News: टीबी के 66 संभावित मरीज जांच के लिए रेफर
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। सीएचसी हुलासगंज के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया। अभियान के समापन तक कुल 882 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 66 व्यक्तियों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों में दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी, बलगम में खून आना, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें बिना देर किए अस्पताल पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.