Jahanabad News: झुनाठी से स्मैक सेवन करते तीन युवक हिरासत में
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। झुनाठी थाना पुलिस ने मिशन चबूतरा अभियान के तहत झुनाठी गांव स्थित पानी टंकी के पास से तीन युवकों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को सिगरेट में स्मैक भरकर सेवन करते देखा। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। थाना लाकर पूछताछ में स्मैक सेवन की बात सामने आई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.