जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: पुलिस कर रही मामले की जांच रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका लक्ष्मण कुमार की पत्नी शीतल कुमारी 22 वर्ष बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में महिला का अपने पति के साथ कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसका पति घर से चला गया हालांकि घर में उसकी सास थी।

घटना का विवरण बताया जाता है की दोपहर में किसी काम से उसकी सास घर से बाहर गई थी जब शाम में लौटी तो देखा कि बहू घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ लग गई और इसकी घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जानकारी परसबिगहा थाने की पुलिस को दी।...