जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता ज्ञान विहार पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस सह विद्यालय का 20वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्य और स्वच्छता के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही 20 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा पूरी करने पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। अति विशिष्ट अतिथि कुशवाहा चंदन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर पूज्य भंते डॉ. अशोक शाक्य, भंते विकास धम्मा, भंते धम्म रतन, भंते ज्ञानविक जीराम, भिक्षु सुखी वंदना गौरव, शिक्षाविद मिथिलेश शर्मा एवं रामप्रवेश सिंह यादव सहित...