जहानाबाद, अक्टूबर 13 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। भाकपा-माले प्रखंड कमिटी काको का कार्यकर्ता कन्वेंशन काको बाजार में प्रखंड सचिव विनोद कुमार भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कन्वेंशन में पार्टी संगठन मजबूत करने, खेत मजदूर सभा की सदस्यता बढ़ाने तथा गरीबों को वासगीत पर्चा दिलाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। भाकपा-माले जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि गरीबों को वासगीत पर्चा देने के बजाय उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ गांव-गांव में गरीबों को गोलबंद कर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, नवंबर में होने वाले खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्श...