जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के ऊंटा स्टेशन रोड से काको मोड़ के बीच शुक्रवार को नगर परिषद के द्वारा सड़क किनारे व फुटपाथ पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जेसीबी से नगर परिषद के कामगारों ने कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटाया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सड़क और फुटपाथों पर रखी गई गुमटियां हटाई गई। बनाया गए शेड तोड़े गए। नगर परिषद की इस कारबाई से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सड़क और फुटपाथ पर रोजगार करने वाले लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नगर परिषद की इस कार्रवाई से सड़कों की स्थिति चौड़ी दिखने लगी।

नई वेंडिंग जोन की व्यवस्था हाल ही में नगर परिषद के द्वारा काको मोड़ बस स्टैंड परिसर में किनारे साइड में लाख...