जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: नगर थाने में दर्ज कराया गया मामला, हो रही अग्रेतर कार्रवाई जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ला में सोमवार को एक जमीन पर किए गए बाउंड्रीवाल को जेसीबी से तोड़ दिए जाने और विरोध करने पर मारपीट कर महिला से आभूषण छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले का विवरण इस संबंध में उक्त मोहल्ले के निवासी महेश कुमार पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है जिसमें एक परिवार के पिता और उनके दो पुत्रों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों का आरोपित किया गया है। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम घटना के संबंध में प्राथमिकी के सूचक उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनका खतियानी जमीन है, जो बंटवारे में ...