जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में जुलाई महीने में भी भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। उमस भरी गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। दोपहर में गर्मी का प्रकोप काफी अधिक हो जाता है। जिसके कारण दोपहर के समय बहुत कम लोग घरों से निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि आषाढ़ का महीना आधा समाप्त हो चुका है। फिर भी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। वर्षा नहीं होने से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। जेठ बैसाख की तरह लोगों को सतर्क होकर घरों से निकलना पड़ रहा है। बाजार आने वाले लोग गमछा और छाता लेकर निकल रहे हैं। चापाकल पर पानी पीने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच हो रही है। उस समय तापमान काफी अधिक रहता है। गर्मी में ही बच्चों को स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है। गर्मी ...