जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के शेरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्थापित जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन पंचायती राज विभाग सह अरवल के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने किया। केंद्र का संचालन कमला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी सुषमा देवी करेंगी। उद्घाटन समारोह में मंत्री ने सुषमा देवी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जीविका और कॉम्फेड के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र पर सुधा दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी समेत अन्य दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ...