जहानाबाद, नवम्बर 5 -- टोल प्लाजा निर्माण पर वन विभाग की रोक Jahanabad News: व्यावसायिक वाहनों से वसूली जाएगी टैक्स, वन विभाग ने लगाई रोक जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले में तीन टोल प्लाजा बनेगा। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 के जहानाबाद घोसी पथ में मनियावां के पास, घोसी सुरियावां पथ में दरियापुर के पास तथा मखदुमपुर सोनवां हुलासगंज रोड में बंसी बिगहा के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। प्रति टोल प्लाजा लगभग 2-2 करोड़ यानी तीन टोल प्लाजा पर कुल 6 करोड़ राशि ब्यय होगी। टोल प्लाजा के निर्माण के बाद व्यावसायिक वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा। वही निजी वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी। हालांकि फिलहाल इस पर ग्रहण लगता दिख रहा है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभ...