जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: सभी कोषांगों को माइक्रो प्लान बनाकर समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

तैयारियों की बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आगामी बराबर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप माइक्रो प्लान तैयार कर तत्काल कार्य प्रारंभ करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करें।

सुरक्षा और सुविधा की समीक्षा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोषांग नियमित अनुश्रवण एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु ...