जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: ​अरवल, ‌निज संवाददाता। अरवल जिला क्रिकेट संघ का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में रविवार को संपन्न हो हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ​चुनाव अधिकारी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रवि रंजन कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव पदाधिकारी रवि रंजन कुमार के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। संघ के ​अध्यक्ष राकेश कुमार, ​उपाध्यक्ष राहुल कुमार, ​सचिव धर्मवीर पटवर्धन, संयुक्त सचिव विक्की कुमार उर्फ विक्की यादव एवं कोषाध्यक्ष मनीष रंजन चुने गए। यह भी पढ़ें- Lohardag...