Jahanabad News: जिलाधिकारी ने नन्हे कदम की बालिका को दत्तक माता-पिता को सौंपा
जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के स्तर से नन्हे कदम, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित एक बालिका को जमशेदपुर, झारखंड के भावी दत्तक माता-पिता की देखरेख में प्री-अडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत सौंपने की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं नन्हे कदम संस्थान द्वारा बालिका के हित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अपील अपील की कि किसी भी अनाथ, परित्यक्त अथवा लावारिस अवस्था में मिले बच्चे की सूचना तत्काल नन्हे कदम संस्थान के मोबाइल नंबर 7870590668 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि बच्चे की सुरक्षा एवं उचित देखभाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.