Jahanabad News: जावा महुआ नष्ट कर शराब व उपकरण किया जब्त
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर पिछले चौबीस घंटे के भीतर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया। शराब बनाने के उपकरण और निर्मित शराब जप्त की। छापेमारी के दौरान विभिन्न मामलों में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई। रविवार को एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर छुपाकर रखा हुआ तकरीबन 1580 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया। 25 लीटर निर्मित शराब के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त तसला और अन्य उपकरण जप्त किए गए। गैरजमानतीय वारंटी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.