Jahanabad News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता पाली थाने की पुलिस ने उसरी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उसरी गांव निवासी उमेश राम के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.