जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: सम्मेलन में जाति जनगणना, आरक्षण, समान शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए अरवल, निज संवाददाता। सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) का पहला अरवल जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में जाति जनगणना, आरक्षण, भूमिहीनों को जमीन, समान शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनारायण चौधरी ने की। उद्घाटन वक्तव्य में संगठन के राज्य सचिव सुबोध यादव ने कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक बराबरी और मुक्ति संघर्ष की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने फुले, सावित्रीबाई फुले, पेरियार, भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा बताया। यह भी पढ़ें- Biharsharif N...