Jahanabad News: जहानाबाद में बिस्कोमान से उर्वरक पाने के लिए किसान ईमेल से करें आवेदन
जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया के निर्देशानुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सदर, काको, मोदनगंज एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड के किसान बिस्कोमान जहानाबाद से विभिन्न प्रकार के उर्वरक खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उर्वरक क्रय करने के लिए किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद की ईमेल आईडी पर निम्नलिखित दस्तावेज एवं जानकारी भेजनी होगी। आधार कार्ड की प्रति,अद्यतन जमीन की रसीद, मोबाइल नंबर भी अंकित करें। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को सुलभ और सुचारु रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना है। संबंधित प्रखंड कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना को अपने प्रखंड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.