जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: दावथू में स्थित एतिहासिक धरोहरों को संजोने की है जरूरत -- प्राचीन एतिहासिक धरोहरों, पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थलों के गहन विश्लेषण से न केवल हमारे प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति के संबंध में वृहद जानकारी मिलती है बल्कि एक प्रमाणिक इतिहास का शाश्वत प्रमाण भी माना जाता है।ऐसे स्थलों को विश्व पटल पर लाने और उसे संजोने का प्रयास शुरू किया है । इसमें गांव की संस्कृति उसकी प्राचीन विरासत और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक खासियत को जनमानस के सामने लाकर उसे लोगों से जुड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही ऐसे धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास भी शुरू हो जाएगा। ऐसा ही एक गांव दावथु जो जहानाबाद जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर जिले के पूर्वी छोर पर स्थित है तो वही हुलास गंज प्रखंड मुख्...