जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: डीएम ने कहा, बच्चे स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजें बेगूसराय में 1 से 3 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता, चयनित बच्चे लेंगे हिस्सा जहानाबाद, नगर संवाददाता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में जहानाबाद के 10 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित प्रतिभागी आगामी 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय में आयोजित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोमवार को मानस इंटरनेशनल स्कूल दक्षिणी के परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना और जिला आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने किया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों की वैज्ञानिक परिय...