जहानाबाद, नवम्बर 9 -- नामांकन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के दिशा-निर्देशन में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इच्छुक छात्राएं विभागीय वेबसाइट ुूीुूङ्मल्ल'्रल्ली.ु्रँं१.ॅङ्म५.्रल्ल के माध्यम से 05 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस सत्र में कक्षा छह के लिए 40, कक्षा सात के लिए एक और कक्षा आठ के लिए एक रिक्त सीट उपलब्ध है। नामांकन 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रवेश परीक्षा के आधार प...