जहानाबाद, नवम्बर 9 -- जल-जीवन-हरियाली योजनाओं की समीक्षा Jahanabad News: उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार डीडीसी आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न अवयवों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान अवयव-2 के अंतर्गत सार्वजनिक जल संरक्षण संरचनाओं से संबंधित योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अवयव-3 एवं 4 के तहत सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार तथा कुओं एवं चापाकलों के किनार...