Jahanabad News: जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यशाला में भाग लेंगे डॉ अनंत
जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के भारथू गांव निवासी राधेश्याम शर्मा के पुत्र डॉ. अनंत प्रकाश जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी एवं प्राध्यापक हैं, उनका चयन जर्मनी में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यशाला में सहभागिता के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम जर्मनी के पासाउ विश्वविद्यालय तथा हैन्स ज़ाइडेल फाउंडेशन म्यूनिख के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य, सुशासन, विकेंद्रीकरण, नीति-निर्माण तथा प्रशासनिक सुधारों पर गहन विमर्श होगा। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं नीति-विशेषज्ञ भाग लेंगे और वैश्विक अनुभवों के आधार पर सुशासन के नए आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.